कनसर बड़ा में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
कनसर बड़ा में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
सरदारशहर : बुकनसर बड़ा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा पंडाल में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। बाल संत श्री भोले बाबा ऋषिकेश ने भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक बाल लीलाओं का अत्यंत सुंदर और भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन चोरी और मटकी फोड़ने की लीला का विशेष प्रसंग सुनाया गया। गोपियां भगवान श्रीकृष्ण को पकड़कर मैया यशोदा के पास शिकायत लेकर पहुंचीं, लेकिन जब शिकायत करने लगीं तो कन्हैया की जगह कोई और बालक उनके हाथ में मिला, जबकि स्वयं कन्हैया मैया के पीछे खड़े मुस्कुरा रहे थे। इस लीला ने पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया। दूसरा अत्यंत भावुक और अद्भुत प्रसंग तब आया जब मैया यशोदा को कन्हैया के मिट्टी खाने की शिकायत मिली।

जब मैया ने भगवान श्रीकृष्ण से मुख खोलने को कहा, तो उनके मुख में पूरा ब्रह्माण्ड दिखाई दिया। इस अलौकिक दृश्य का वर्णन सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा पंडाल “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा। बाल संत श्री भोले बाबा ऋषिकेश ने कहा कि भगवान की बाल लीलाएं केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन को धर्म, प्रेम और भक्ति की राह दिखाने वाली प्रेरणाएं हैं। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति रस में सराबोर हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2130435

