भुतनाथ मंदिर का भव्य पुनःनिर्माण आस्था का केंद्र बनेगा ऐतिहासिक भुतनाथ (शिवजी) मंदिर
भुतनाथ मंदिर का भव्य पुनःनिर्माण आस्था का केंद्र बनेगा ऐतिहासिक भुतनाथ (शिवजी) मंदिर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : क्षेत्र मे नया बस स्टैंड के पास आस्था के प्रमुख केंद्र प्राचीन भूतनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य इन दिनों युद्धस्तर पर जारी है। वर्षों से बना प्राचीन मंदिर को अब भव्य, दिव्य और आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के साथ ही प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर दर्शन कर रहे हैं जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक माहौल चरम पर है। पुनर्निर्माण कार्य के तहत मंदिर को पारंपरिक सुविधाओं के संगम के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विशाल गर्भगृह, आकर्षक शिखर, भव्य मुख्य द्वार, विस्तृत सभा स्थल, बेहतर रोशनी और स्वच्छ पेयजल जैसी व्यवस्थाएं तैयार की जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को एक दिव्य अनुभव मिल सके। मंदिर समिति के अनुसार यह केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि आस्था और संस्कृति के पुनर्जागरण का अभियान है।
इस पवित्र कार्य में क्षेत्र के भामाशाह श्रद्धालु जन सहयोग कर रहे हैं। दानदाताओं के सहयोग से निर्माण कार्य को गति मिली है और जल्द ही मंदिर अपने नए भव्य स्वरूप में नजर आएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि भुतनाथ मंदिर का यह पुनर्निर्माण आने वाले समय में क्षेत्र की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। इससे न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय व्यापार और रोजगार के अवसरों में इजाफा होगा।
ग्रामीणों ने भावुक होकर बताया कि “यह मंदिर हमारी आस्था का प्रतीक है, इसका भव्य रूप देखना हमारे लिए गर्व की बात होगी।” मंदिर समिति ने आमजन से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में अधिक से अधिक भागीदारी निभाएं और निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने में सहयोग करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2130429

