[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगरपालिका पार्किंग में खड़ी CNG कार में लगी भीषण आग, समय रहते पाया काबू, नहीं हुई जनहानि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नगरपालिका पार्किंग में खड़ी CNG कार में लगी भीषण आग, समय रहते पाया काबू, नहीं हुई जनहानि

नगरपालिका पार्किंग में खड़ी CNG कार में लगी भीषण आग, समय रहते पाया काबू, नहीं हुई जनहानि

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : खाटूश्यामजी के रींगस रोड स्थित नगर पालिका परिसर की पार्किंग में सोमवार को खड़ी एक CNG कार में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्रद्धालुओं द्वारा पार्क की गई कार से अचानक कुछ ही सेकेंड में तेज लपटें उठने लगीं। कार में मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आग की तीव्रता के कारण कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि समय रहते स्थिति नियंत्रित कर ली गई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन की तत्परता और दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles