[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोहिनी एकादशी पर खाटूधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बाबा श्याम का सतरंगी फूलों से भव्य श्रृंगार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मोहिनी एकादशी पर खाटूधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बाबा श्याम का सतरंगी फूलों से भव्य श्रृंगार

मोहिनी एकादशी पर खाटूधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बाबा श्याम का सतरंगी फूलों से भव्य श्रृंगार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : खाटूश्यामजी में मोहिनी एकादशी के पावन अवसर पर खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दो दिवसीय मासिक मेले के तहत पूरा खाटूधाम भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।

रात्रि से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर बाबा श्याम के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर में बाबा का सतरंगी फूलों से भव्य और आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसने दर्शनार्थियों को भाव-विभोर कर दिया। श्रद्धालु अपने परिवार, व्यापार और जीवन में सुख-समृद्धि की कामनाएं करते हुए बाबा के दरबार में शीश नवाते नजर आए।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दर्शनार्थियों के लिए ठंडे पानी, कूलर और पंखों की व्यवस्था के साथ धूप से बचाव हेतु छाया की भी व्यापक सुविधा की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। डीवाईएसपी राव आनंद कुमार और थानाधिकारी पवन कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है। उनके साथ आरएसी, होमगार्ड्स, मंदिर कमेटी के सुरक्षा गार्ड्स एवं सेवादार लगातार सेवाएं दे रहे हैं।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है, जिससे मेले के दौरान आवागमन सुचारु बना रहे। प्रशासन और मंदिर कमेटी के समन्वय से मेला शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो रहा है।

Related Articles