गौ सम्मान आह्वान अभियान: श्रीमाधोपुर में रैली, एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन और आधे घंटे जाम
गौ सम्मान आह्वान अभियान: श्रीमाधोपुर में रैली, एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन और आधे घंटे जाम
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ माता के सम्मान में विशाल रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत स्थानीय गौशाला से होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
रैली में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया।
हालांकि मौके पर सक्षम अधिकारी के नहीं पहुंचने से लोग आक्रोशित हो गए और विरोध स्वरूप सड़क पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक चले इस जाम के कारण यातायात प्रभावित रहा और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गौ संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए। साथ ही समय पर अधिकारी के नहीं पहुंचने पर भी उन्होंने असंतोष व्यक्त किया।
करीब आधे घंटे बाद तहसीलदार स्नेहलता राजोरिया मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कर दिया गया और स्थिति सामान्य हुई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2129184


