[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संस्कृत विद्यालय बबाई में उपचारात्मक शिक्षण अभियान का आज होगा समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

संस्कृत विद्यालय बबाई में उपचारात्मक शिक्षण अभियान का आज होगा समापन

संस्कृत विद्यालय बबाई में उपचारात्मक शिक्षण अभियान का आज होगा समापन

बबाई : राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय बबाई में सुप्रीम फाउंडेशन की ओर से 16 मई से 15 जून तक चलाए गए एक माह के उपचारात्मक शिक्षण अभियान का सोमवार को समापन होगा। अभियान का उद्देश्य कमजोर विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर सुधारकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

जिला समन्वयक बलबीर शर्मा ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाओं का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषयों का अध्यापन करवाया गया। यह अभियान बीकानेर संभाग सहित राजस्थान के विभिन्न संस्कृत विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि झुंझुनूं जिले के 16 विद्यालयों में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने रेमेडियल कक्षाओं का लाभ लिया। कक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों और स्वयंसेवक शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के तहत पक्षियों के लिए परिंडे लगाए और पौधों में पानी डालने का कार्य भी किया।

विद्यालय प्रधानाचार्या राजपती आर्या सहित शिक्षकों ने सुप्रीम फाउंडेशन के मुख्य समन्वयक श्यामबाबू शर्मा, जिला समन्वयक बलबीर शर्मा एवं संस्था के ट्रस्टियों महावीर प्रसाद तापड़िया, शिवरतन तापड़िया व विजय तापड़िया का आभार जताया।

Related Articles