कषायों के कारण आत्मा का होता है पतन : युगप्रधान आचार्य महाश्रमण
‘कषाय से क्यों बचें’ विषय को शांतिदूत ने किया विवेचित-कषायों से मुक्त जीवन जीने की आचार्य ने दी पावन प्रेरणा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : गजराज शर्मा
लाडनूं : जैन विश्व भारती परिसर में योगक्षेम वर्ष सम्पन्न कर रहे जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा प्रणेता, शांतिदूत आचार्य महाश्रमण की सन्निधि में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। गत दो से दिन तीनों में मानों सूर्योदय के पहले से ही श्रद्धालुओं को जो हुजूम उमड़ता, वह मानों देर रात तक उमड़ा हुआ था। अपने आराध्य के जन्मोत्सव व पट्टोत्सव के प्रसंग में हजारों-हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन, सेवा व उपासना का लाभ प्राप्त किया है। नित्य की भांति सोमवार को सुधर्मा सभा में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ के मध्य मंच पर विराजमान आचार्य महाश्रमण ने आज के मुख्य प्रवचन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। साध्वीवृंद ने प्रज्ञा गीत का संगान किया।
साध्वी लब्धिश्र, साध्वी संघप्रभा, साध्वी गुप्तिप्रभा, समणी निर्मलप्रज्ञा, मुनि सुमतिकुमार, साध्वी पंकज, साध्वी रचना, साध्वी काव्यलता, समणी चैतन्यप्रज्ञा, मुनि अर्हत्कुमार, साध्वी गवेशषणा ने आचार्य को वर्धापित किया। साध्वी रतिप्रभाजी आदि साध्वियों ने गीत के माध्यम से अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति दी। साध्वी हिमश्रीजी, समणी मंजूप्रज्ञाजी व मुनि जम्बूकुमारजी (सरदारशहर) ने अपनी अभिव्यक्ति दी। युगप्रधान अनुशास्ता आचार्य महाश्रमणजी ने आज के निर्धारित विषय ‘कषाय से क्यों बचें?’ को व्याख्यायित करते हुए कहा कि हमारे चेतना जगत में कषाय भी विद्यमान है। वर्तमान में जो सभी जीवों की संसारी अवस्था है, उसको बनाए रखने में सक्षम आधार कषाय होता है। कर्मों की आय जिसके द्वारा होती है, वह कषाय होता है। कर्म बंध कराने में कषाय का बहुत बड़ा योगदान होता है। क्रोध, मान, माया और लोभ-ये चार कषाय होते हैं। प्रश्न हो सकता है कि इन कषायों से क्यों बचना चाहिए।

शास्त्र में बताया गया है कि कषायों के कारण जीव अधोगति की ओर चला जाता है। इसलिए कषायों से बचने का प्रयास हो। अधोगति में जाने का कारण क्रोध है। अधोगति में जाने से बचना है तो आदमी को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को आवेश से बचने का प्रयास करना चाहिए। योग के साथ कषाय न जुड़े, ऐसा प्रयास होना चाहिए। बिना कोई गुस्सा किए अपनी बात कह सके, ऐसी साधना बहुत अच्छी बात हो सकती है। आदमी को अपने गुस्से पर नियंत्रण और मन को शांत बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। अहंकार से भी जीव अधम गति की ओर जाता है। इसलिए जहां तक संभव हो अहंकार से भी बचने का प्रयास करना चाहिए। जीवन में विनम्रता हो, सादगी, सुन्दर व्यवहार हो तो अहंकार से बचा जा सकता है। लोभ करने वाले के तो इस लोक में भय तो होता ही है, परलोक में भी उसे भय सताता है। इसलिए आदमी को लोभ से यथासंभव बचने का प्रयास करना चाहिए।
कुल मिलाकर सार बात है कि कषाय के कारण आत्मा का पतन होता है, इसलिए आदमी को क्रोध, मान, माया और लोभ रूपी कषायों से बचने का प्रयास करना चाहिए। रखना हो तो प्रमोद भावना रखने का प्रयास करना चाहिए। आचार्य के मंगल प्रवचन के उपरान्त साध्वी शुभ्रयशा, साध्वी मंगलयशा, साध्वी शुभप्रभा, मुनि पारसकुमार, साध्वी कर्तिकयशाजी, साध्वी ऋद्धिप्रभा ने अपनी अभिव्यक्ति दी। साध्वी शांतिलता, साध्वी पूनमप्रभा, साध्वी श्रेष्ठप्रभा ने गीत का संगान किया। मुनि पृथ्वीराज, मुनि श्रेयांसकुमार, साध्वी मंदारप्रभा, साध्वी शताब्दीप्रभा, साध्वी विज्ञप्रभा ने अपनी अभिव्यक्ति दी। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन नाहटा ने अपनी अभिव्यक्ति दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2129090


