[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गाय को राष्ट्र माता का संवैधानिक दर्जा दिलाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

गाय को राष्ट्र माता का संवैधानिक दर्जा दिलाने की मांग

गौ सम्मान अभियान के तहत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : गजराज शर्मा

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में गोभक्तों और संतों ने मिलकर सोमवार को केंद्र सरकार से गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का संवैधानिक दर्जा देने की मांग रखी। शहर के गांधी चौक में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद महंत केशव दास महाराज के सानिध्य में रैली रवाना हुई, जो शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए एसडीएम ऑफिस पहुंची। जहां नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सुजानगढ़ तहसील के लगभग 21हजार गोभक्तों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन में गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने, केंद्र में एक अलग से गोसेवा मंत्रालय की भी स्थापना करने, गौवंश की तस्करी रोकने, एकीकृत केंद्रीय गौ सेवा वंश एवं संरक्षण अधिनियम बनाने, प्रत्येक ग्राम पंचायत में नंदीशाला खोलने, राष्ट्रीय राजमार्गो पर गौ वाहिनी एंबुलेंस सेवा शुरू करने की मांग की गई है।

Related Articles