सोनी एजेंसी भादरा ने बालिका स्कूल टमकोर को भेंट किया वाटर कूलर
सोनी एजेंसी भादरा ने बालिका स्कूल टमकोर को भेंट किया वाटर कूलर
टमकोर : टमकोर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भादरा की सोनी एजेंसी द्वारा छात्राओं के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था हेतु वाटर कूलर भेंट किया गया।
सोनी एजेंसी भादरा के सांवरमल सोनी एवं उनके सुपुत्र पार्षद दारा सिंह सोनी ने अपने परिजनों स्वर्गीय चंदा देवी सोनी एवं दानमल सोनी की स्मृति में ₹42,990 मूल्य का Voltas कंपनी का वाटर कूलर विद्यालय को समर्पित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फारुख हुसैन ने बताया कि सोनी परिवार का टमकोर से पुराना जुड़ाव रहा है। भले ही वे अब भादरा में निवास कर रहे हैं, लेकिन अपने गांव के प्रति उनका स्नेह आज भी बना हुआ है।
विद्यालय परिवार ने इस सराहनीय पहल के लिए भामाशाहों का आभार व्यक्त किया और कहा कि गर्मी के मौसम में यह वाटर कूलर छात्राओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
इस अवसर पर महावीर जी सोनी, उप प्रधानाचार्य विक्रम सिंह, रवि जैफ, सुरेश कुमार, प्रताप सिंह, रणजीत सिंह, पूनम शर्मा, अनीता सोनी, मोहम्मद साकिब, मीरा शर्मा, दिनेश कुमार, मनीष जोशी, ज्योति शर्मा एवं अचला कुमारी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2129090


