जसरापुर अस्थल मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान: संत-महात्माओं की मौजूदगी में पूजा-पाठ, भक्तों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया
जसरापुर अस्थल मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान: संत-महात्माओं की मौजूदगी में पूजा-पाठ, भक्तों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के जसरापुर गाव के जैर दादू दयाल अस्थल मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम कान्हड़दास अस्थल मंदिर के महंत कान्हड़ दास के गुरु रामधनदास महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। महंत विजय दास महाराज के सानिध्य में पूजा-पाठ और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।सोमवार को जैर दादू दयाल अस्थल मंदिर, दादू दयाल गो सेवा समिति और जसरापुर ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत रामधनदास महाराज की चरण पादुका एवं कान्हड़दास महाराज को विधिवत भोग अर्पित कर की गई। इसके बाद दूर-दराज से पहुंचे संत-महात्माओं ने प्रसाद ग्रहण किया, जिसके साथ भंडारे का शुभारंभ हुआ।महंत विजय दास महाराज ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सेवा और संस्कारों को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरु परंपरा का सम्मान करना और उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने सभी संत-महात्माओं को सम्मानपूर्वक विदाई दी।
भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और सेवा भाव का विशेष ध्यान रखा गया, जिसमें ग्रामवासियों और समिति सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर महंत मोहनदास महाराज (भिवानी), महंत जसवंत दास महाराज (रेवाणा), रणसिंह दास (मेघपुर), जितेंद्र दास (भिवानी), रामावतार दास महाराज (महेंद्रगढ़) और नरपल दास महाराज सहित कई संत-महात्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा केदार खींची, विकास सोनी, कमल नायक, भादर सिंह, प्रेम शंकर टेलर, गोपाल स्वामी, कमल केडिया, मुकेश केडिया, करण सिंह, कालू नायक, पिंकू सैनी, देशराज सिंह, फकीर दास, ताराचंद निर्वाण, नीरज सेन, जयप्रकाश, धर्मपाल तंवर और राहुल सोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2128919


