[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्याम दरबार में पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बंगाल में भाजपा की जीत का जताया भरोसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

श्याम दरबार में पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बंगाल में भाजपा की जीत का जताया भरोसा

श्याम दरबार में पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बंगाल में भाजपा की जीत का जताया भरोसा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : खाटूश्यामजी मंदिर में रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सपरिवार बाबा श्याम के दरबार में पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मंदिर परिसर में उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। सेवक परिवार की ओर से मनन चौहान ने उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में पाठक ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पश्चिम बंगाल के चुनावों को लेकर उन्होंने दावा किया कि इस बार भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में हुई रिकॉर्ड वोटिंग से साफ संकेत मिल रहे हैं कि राज्य में इस बार “कमल” खिलेगा।

राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी से जुड़े मुद्दों पर बोलते हुए पाठक ने कहा कि भाजपा एक खुला मंच है, जहां सभी का स्वागत है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी अपने मूल उद्देश्यों से भटक चुकी है, जिसके चलते उसके नेता अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए भाजपा की ओर रुख कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर भी बड़ा दावा करते हुए कहा कि जनता भाजपा सरकार के कार्यों से संतुष्ट है और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पार्टी फिर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

खाटूश्यामजी पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया, जिनमें सहायक कलेक्टर अभिषेक, थानाधिकारी पवन चौबे एवं पटवारी रोहिताश्व सेपट शामिल रहे।

Related Articles