[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस नेत्रियों का प्रदर्शन, पुतला दहन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

महिला आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस नेत्रियों का प्रदर्शन, पुतला दहन

महिला आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस नेत्रियों का प्रदर्शन, पुतला दहन

सिंघाना: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के आह्वान एवं प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देश पर जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव के नेतृत्व में सिंघाना में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने महिला आरक्षण अधिनियम 2023 को शीघ्र लागू करने तथा उसमें ओबीसी वर्ग की महिलाओं को शामिल करने की मांग उठाई।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और आगामी रणनीति को लेकर बैठक भी आयोजित की गई।

प्रदर्शन में महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी मंजू चौहान, प्रदेश महासचिव किरण यादव, नीतू वर्मा, सुमित्रा पंवार, मंजिता यादव, ऊषा यादव, शालू तिवाड़ी, सुषमा यादव, सुनीता, अनिता, संतोष, लाली, लक्ष्मी, शारदा, सरोज, भंवरी, मुकेश सहित सुशीला, सुलोचना, खुशबू व अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Related Articles