[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पेंशनर समाज की मासिक बैठक में 20 प्रस्ताव पारित:नीमकाथाना में स्वास्थ्य समस्याओं और अधिवेशन पर हुई चर्चा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पेंशनर समाज की मासिक बैठक में 20 प्रस्ताव पारित:नीमकाथाना में स्वास्थ्य समस्याओं और अधिवेशन पर हुई चर्चा

पेंशनर समाज की मासिक बैठक में 20 प्रस्ताव पारित:नीमकाथाना में स्वास्थ्य समस्याओं और अधिवेशन पर हुई चर्चा

नीमकाथाना : नीमकाथाना में पेंशनर समाज की मासिक बैठक संतोषी माता मंदिर में हुई। बैठक की अध्यक्षता रामदेव यादव ने की, जिसमें सर्वसम्मति से 20 प्रस्ताव पारित किए गए। उप शाखा अध्यक्ष आर.एस. बलवद ने बताया- इन प्रस्तावों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए राधेश्याम शर्मा को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, जयपुर में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के अधिवेशन और उप शाखा के पेंशन कार्यालय की स्थापना पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में निरंजन लाल शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, शंकर लाल शर्मा, बलवीर सिंह चौहान, पी.डी. यादव, दिलीप कुमार तिवारी, कैलाश संत शर्मा, रणधीर सिंह रुहेला, पुरुषोत्तम भारद्वाज, पूरणमल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए।इस दौरान एक फैमिली पेंशन का प्रकरण भी प्राप्त हुआ। संबंधित व्यक्ति को आवश्यक दस्तावेज जमा कराने के लिए कहा गया है, ताकि प्रकरण तैयार कर स्वीकृति के लिए आगे भेजा जा सके।

Related Articles