[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस स्टेशन पर पर्स चोरी करते पकड़ा गया आरोपी:आरपीएफ ने जीआरपी को सौंपा, तहसीलदार ने 3 महीने के लिए पाबंद किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस स्टेशन पर पर्स चोरी करते पकड़ा गया आरोपी:आरपीएफ ने जीआरपी को सौंपा, तहसीलदार ने 3 महीने के लिए पाबंद किया

रींगस स्टेशन पर पर्स चोरी करते पकड़ा गया आरोपी:आरपीएफ ने जीआरपी को सौंपा, तहसीलदार ने 3 महीने के लिए पाबंद किया

रींगस : रींगस कस्बे के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर एक पर्स चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। यह घटना सवारी गाड़ी संख्या 20474 के पीछे के जनरल कोच में सामने आई, जहां भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था।ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ पुलिस के अधिकारी और प्लेटफॉर्म स्टाफ आरक्षक राजेंद्र कुमार ने संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए तुरंत सतर्कता दिखाई। उन्होंने आरोपी को एक यात्री की जेब से पर्स निकालते हुए देख लिया और बिना देर किए मौके पर ही पकड़ लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मुसरिफ पुत्र मोहम्मद रफीक, उम्र 40 वर्ष, निवासी फतेहपुर रोड, पावर हाउस के पास, सीकर बताया। आरोपी का संबंध थाना कोतवाली सीकर, जिला सीकर से है।

यात्री ने शिकायत नहीं की, पर्स लेकर चला गया

घटना के बाद संबंधित यात्री ने लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया। उसने अपना पर्स वापस लिया और मौके से चला गया, जिसके चलते मामला औपचारिक रूप से दर्ज नहीं हो सका।

तहसीलदार ने तीन महीने के लिए किया पाबंद

इसके बाद जीआरपी पुलिस ने आरोपी को रींगस तहसीलदार के समक्ष पेश किया। प्रशासन ने मामले को देखते हुए आरोपी मुसरिफ को तीन माह के लिए पाबंद कर दिया, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles