[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश:गणेश्वर में ज्योतिबा फुले, अंबेडकर जयंती मनाई, लोगों को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश:गणेश्वर में ज्योतिबा फुले, अंबेडकर जयंती मनाई, लोगों को किया सम्मानित

नीमकाथाना में सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश:गणेश्वर में ज्योतिबा फुले, अंबेडकर जयंती मनाई, लोगों को किया सम्मानित

नीमकाथाना : नीमकाथाना के गणेश्वर में रविवार को महात्मा ज्योतिबा फुले एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर कॉलोनी से निकाली गई भव्य रैली से हुई। रैली में ऊंट, घोड़े सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

प्रतिभागियों ने “जय भीम” के नारों के साथ सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह सामाजिक, व्यापारिक एवं अन्य संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रैली में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।

सेवाभावी व्यक्तियों का किया सम्मान

इसके बाद आयोजित मुख्य समारोह में शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं एवं सेवाभावी व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती भी मनाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश को मजबूत आधार प्रदान किया, उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देते हैं। पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और सामाजिक समरसता के लिए उनके मार्ग पर चलना आवश्यक है। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष जीएन घसिया ने उनके विचारों को अपनाने को ही सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

विधायक और पूर्व विधायक रहे मौजूद

समारोह में विधायक सुरेश मोदी, कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जीएन घसिया, मंजू सैनी, रणजीत महारानियां एवं गिगराज जोडली सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles