[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गौ सम्मान आह्वान अभियान: 27 अप्रैल को चूरू में निकलेगा भव्य जुलूस, SDM को सौंपा जाएगा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गौ सम्मान आह्वान अभियान: 27 अप्रैल को चूरू में निकलेगा भव्य जुलूस, SDM को सौंपा जाएगा ज्ञापन

गौ सम्मान आह्वान अभियान: 27 अप्रैल को चूरू में निकलेगा भव्य जुलूस, SDM को सौंपा जाएगा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर भारतीय संस्कृति की आधारशिला एवं सनातन परंपरा की पूजनीय प्रतीक गौमाता को ‘राष्ट्र माता’ का सम्मान दिलाने तथा देशी गोवंश के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत चूरू जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन ध्यान नाथ महाराज के सानिध्य में संपन्न रूपरेखा तय की गई तथा गौवंश के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर सभी गौ-प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक पंचमुखी बालाजी मंदिर, मोचीवाड़ा में एकत्रित हुए। वहाँ से जनसंपर्क यात्रा प्रारंभ होकर उतरदा बाजार, गढ़ चौराहा, सफेद घंटाघर, सुभाष चौक, दादावाड़ी एवं मुख्य बाजारों एवं आमजन व्यापारियों से संपर्क कर अभियान से जोड़ा गया।

27 अप्रैल को निकलेगा विशाल जुलूस गोपी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अप्रैल 2026, सोमवार प्रातः 10:00 बजे, केंद्रीय विद्यालय, चूरू से संतों के सानिध्य में भजन-कीर्तन करते हुए एक विशाल जुलूस निकाला जाएगा। बी. एन. राजोतिया, राष्ट्रीय महासचिव, अखिल भारतीय विश्वकर्मा छात्र एवं युवा संघ, ने बताया कि पूरे भारत की 5904 तहसीलों में एक साथ 27 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे जिला कलेक्टर एवं उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) को इसी प्रकार ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

श्रीराम शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में चूरू शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गौ-सेवी, समाजसेवी, संत-महात्मा एवं सनातन धर्म प्रेमी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। संतों के सानिध्य में यह विशाल जुलूस चूरू के जिला उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) कार्यालय पहुँचेगा, जहाँ प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

अभियान की मुख्य मांगें
बैठक के दौरान वक्ताओं ने संविधान की मर्यादा में रहकर अहिंसक एवं लोकतांत्रिक तरीके से निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखीं-भारत में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए तथा देशी गोवंश को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए। गौमाता को ‘राष्ट्र माता’, राष्ट्र देव एवं राष्ट्र धरोहर का सम्मानित दर्जा दिया जाए। गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून लागू किया जाए तथा अलग से केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय का गठन हो। देशभर में गोचर बोर्ड का गठन किया जाए तथा सुदृढ़ चारा सुरक्षा नीति बनाई जाए।

गौ-आधारित कृषि को प्रोत्साहन मिले तथा पंचगव्य उत्पादों के निर्माण एवं विपणन को बढ़ावा दिया जाए। जनसंपर्क कार्यक्रम में रहे उपस्थित जनसंपर्क कार्यक्रम में ध्यान नाथ महाराज के सानिध्य में गोपी शर्मा, श्रीराम शर्मा, बी.एन. राजोतिया, सुधीर कुदाल, महेश गौड़, राजेश सोती, आशीष चोटिया, सुरेश कुमार, कन्हैया लाल सैनी, आकाश, मेजर विनोद शर्मा, कैलाश नवहाल, राकेश ओझा, विमल जोशी, कमल किशोर जोशी सहित बड़ी संख्या में गौ-भक्त, समाजसेवी एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में गौमाता के सम्मान, संरक्षण एवं राष्ट्रहित में इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Related Articles