[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हजरत ताजुशरिया के उर्स- ए- मुबारक पर‌ फैजाने इश्क-ए-रसूल मस्जिद में दुआएं की गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हजरत ताजुशरिया के उर्स- ए- मुबारक पर‌ फैजाने इश्क-ए-रसूल मस्जिद में दुआएं की गई

हजरत ताजुशरिया के उर्स- ए- मुबारक पर‌ फैजाने इश्क-ए-रसूल मस्जिद में दुआएं की गई

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर ‌ गोरी कॉलोनी वार्ड संख्या 4 में फैजाने इशके रसूल मस्जिद दावत-ए-इस्लामी ‌ में हज़रत ताजुशरिया (अल्लामा अख्तर रजा खान) बरेली, उत्तर प्रदेश का‌ आठवां उर्स मुबारक मनाया गया और फतिया खानी वह दुआएं की गई। हजरत ताजुशरिया एक विश्व प्रसिद्ध सूफी इस्लामी विद्वान, मुफ्ती और आला हजरत इमाम अहमद रजा खान के परपोते थे। आपका जन्म बरेली में फरवरी 1943 को हुआ आपको ।’काजी-ए-हिंदुस्तान’ के रूप में जाना जाता था और वे दुनिया के सबसे प्रभावशाली मुसलमानों में से एक माने जाते थे। आप दरगाह आला हजरत से जुड़े थे और आप के लाखों मुरीद (अनुयायी) दुनिया भर में फैले हुए थे।

इस्लामी कानूनों (फिकह) के विशेषज्ञ के रूप में, उन्हें मक्का में काबा के अंदर जाने की अनुमति प्राप्त थी। 20 जुलाई 2018 को आपके निधन के बाद बरेली में विशाल उर्स आयोजित होता है।बरेली में मुफ्ती अख्तर रजा खान (अजहरी मियां) का 8वां दो-रोजा उर्स-ए-ताजुश्शरिया 24 और 25 अप्रैल 2026 को अकीदत के साथ शुरू हुआ, जिसमें लाखों जायरीन शामिल हुए। परचम कुशाई रस्म और भव्य जुलूस के साथ शुरू हुए इस उर्स में दरगाह ताजुश्शरिया और जामियातुर्रजा में दुआएं की गईं। आपके अकिदतमन्दो ‌ने आज चूरू में भी दुआएं की ‌ जिसमें मौलाना रिजवान अतारी, मौलाना शौकत अतारी,मौलाना नसरुल्ला अतारी,‌ आदि शामिल हुए।

Related Articles