बीदासर में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ को लेकर जनजागरण, 27 अप्रैल को सौंपे जाएंगे ज्ञापन
एक ही नारा एक ही काम गौ नन्दी को मिले सम्मान, गौ सेवकों द्वारा जन जन तक ‘गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर किया जा रहा है जागरूक
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : क्षेत्र में गौ संरक्षण सम्मान को लेकर ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता के संरक्षण, सेवा और सम्मान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। बीदासर से अनेक गौ भक्त “सेवा, सुरक्षा और सम्मान” के मूल मंत्र के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। अभियान से जुड़ने के लिए आमजन को मिस्ड कॉल के माध्यम से भी जोड़ा जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी गो-प्रेमी और नागरिक अपने-अपने तहसील एवं ब्लॉक कार्यालयों में पहुंचकर तहसीलदार या संबंधित अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
इस अवसर पर आगामी 27 अप्रैल 2026, सोमवार को श्री बीदासर गौशाला दड़ीबा से नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए उपखण्ड अधिकारी ( एसडीएम कार्यालय ) तक सुबह 9:15 बजे रैली/पदयात्रा निकाली जाएगी। टीम गौरक्षक के अनेक कार्यकर्ताओं व गौ सेवकों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से भाग लेकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है। अभियान के प्रति क्षेत्र में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ रहे हैं। आयोजकों का मानना है कि इस जनआंदोलन के माध्यम से गौ संरक्षण को लेकर सरकार और समाज का ध्यान आकर्षित किया जाएगा
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2125091

