हीट वेव के मद्देनजर अस्पतालों में पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें: कलेक्टर सुराणा
हीट वेव के मद्देनजर अस्पतालों में पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें: कलेक्टर सुराणा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि बढ़ती गर्मी और संभावित हीट वेव को देखते हुए सभी चिकित्सा संस्थानों में मरीजों के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पतालों में पंखे, कूलर, नि:शुल्क दवाएं तथा मरीजों के परिजनों के लिए आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराई जाएं।
कलेक्टर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सा अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनिटरिंग करें और सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाकर आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाएं। बैठक में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला व उप-जिला अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी स्तर पर व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया मुक्त अभियान, दवा उपलब्धता, नियमित जांच, स्वच्छता, चिकित्सकीय परामर्श और इंटीग्रेटेड एंबुलेंस सेवा को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने संस्थागत प्रसव बढ़ाने, टीकाकरण गतिविधियों के विश्लेषण, जननी सुरक्षा योजना, जेएसवाई और लाडो प्रोत्साहन योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दीपक, एसीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश, उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण झूरिया, आरसीएचओ डॉ. शशांक चौधरी, पीएमओ रतनगढ़ डॉ. सुरेंद्र कुमार सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2124933


