[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समन्वय से मिलेगा औद्योगिक विकास को बल: कलेक्टर सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

समन्वय से मिलेगा औद्योगिक विकास को बल: कलेक्टर सुराणा

समन्वय से मिलेगा औद्योगिक विकास को बल: कलेक्टर सुराणा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधि और प्रशासनिक विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे जिले के औद्योगिक विकास को गति मिल सके। वे शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र, जिला स्तरीय सीएसआर समिति और विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में संबोधित कर रहे थे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि औद्योगिक संघों से प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संबंधित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाए, ताकि उद्योगों को किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े।

सीएसआर गतिविधियों पर जोर

बैठक में कलेक्टर ने सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) गतिविधियों को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में सीएसआर के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए। औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों से फीडबैक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

पानी-बिजली व आधारभूत सुविधाओं के निर्देश

कलेक्टर ने पीएचईडी और रीको अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरदारशहर विस्तार क्षेत्र में पानी की सप्लाई को सुचारु रूप से संचालित किया जाए। चूरू औद्योगिक क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र स्थापित करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

डिस्कॉम अधिकारियों को तारानगर औद्योगिक क्षेत्र में झूलते बिजली तारों की समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए, वहीं पीएचईडी को निर्माणाधीन डेम में सीपेज की समस्या के निस्तारण के लिए कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।

मासिक बैठक अनिवार्य

रीको अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि औद्योगिक क्षेत्रों में पानी, बिजली, सड़क और सफाई से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उद्योगपतियों के साथ नियमित मासिक बैठक आयोजित की जाए।

बैठक में उपवन संरक्षक भवानी सिंह, डिस्कॉम एसई आरपी वर्मा, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता रमेश कुमार राठी, नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, रीको आरएम यशपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles