[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनगणना–2027: 1 मई से स्वगणना चरण शुरू, जिला कलेक्टर की अपील-आमजन करें सहभागिता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनगणना–2027: 1 मई से स्वगणना चरण शुरू, जिला कलेक्टर की अपील-आमजन करें सहभागिता

जनगणना–2027: 1 मई से स्वगणना चरण शुरू, जिला कलेक्टर की अपील-आमजन करें सहभागिता

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने जनगणना–2027 के सफल आयोजन को लेकर जिलेवासियों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया है। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि यह प्रक्रिया देश के विकास की आधारशिला है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

कलेक्टर सुराणा ने बताया कि जिले में जनगणना–2027 के तहत विभिन्न तैयारियां जारी हैं। जिले को 21 चार्ज में विभाजित कर प्रगणक एवं सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। जनगणना का प्रथम चरण 16 मई से 14 जून 2026 तक संचालित होगा, जिसमें मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी।

इससे पहले 1 मई से 15 मई 2026 तक स्वगणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) का चरण रहेगा। इस दौरान नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर लॉग-इन कर 9 चरणों की प्रक्रिया पूरी कर एसई आईडी (Self Enumeration ID) प्राप्त करनी होगी, जिसे प्रगणक के साथ साझा करना होगा।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान एकत्रित सभी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रहेगी। यह जानकारी जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत संरक्षित होती है और किसी भी व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाती।

उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने का आधार है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विकास में मदद मिलती है।

जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की कि वे सही और सटीक जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें, ताकि जनगणना–2027 को सफल बनाया जा सके और देश के विकास में अपना योगदान दिया जा सके।

Related Articles