शिक्षा में नैतिकता व संस्कार जरूरी: मदन दिलावर, तारानगर में विद्यालय का लोकार्पण
शिक्षा में नैतिकता व संस्कार जरूरी: मदन दिलावर, तारानगर में विद्यालय का लोकार्पण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसमें नैतिकता, मानवीय मूल्यों और संस्कारों का समावेश भी आवश्यक है। वे शनिवार को तारानगर दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने एक विद्यालय का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में हरलाल सहारण, देवेंद्र झाझड़िया सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मंत्री दिलावर ने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से शिक्षा क्षेत्र सुदृढ़ हो रहा है और बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर लगातार सुधर रहा है और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षकों के लिए मोबाइल उपयोग पर रोक और अधिकारियों को गांवों में रात्रि विश्राम के निर्देश जैसे कदम शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में नैतिक व मानवीय मूल्यों के विकास के लिए विशेष प्रशिक्षण और पाठ्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही, ग्रामीणजन भी विद्यालयों से जुड़कर सुधार के सुझाव दें, ताकि शिक्षा को और बेहतर बनाया जा सके।
इस दौरान हरलाल सहारण ने युवाओं से नशामुक्ति और खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने की अपील की, वहीं देवेंद्र झाझड़िया ने शिक्षा को समाज विकास का आधार बताते हुए युवाओं को सोशल मीडिया से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों में भागीदारी करने का संदेश दिया।
सफाई व्यवस्था पर भी सख्त रुख
कार्यक्रम से पूर्व मंत्री ने सुखवासी और पंडरेऊ टिब्बा गांवों का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। ग्रामीणों से फीडबैक लेने पर सफाई में अनियमितता सामने आने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांवों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रही है और प्रत्येक ग्राम पंचायत को संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने प्लास्टिक मुक्त गांव, जल संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण पर भी जोर दिया। इस अवसर पर राकेश जांगिड़, जयपाल स्वामी, शिवप्रसाद, महावीर पूनिया, ओमप्रकाश कंदोई, विकास चाचाण सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2124850


