[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में 500 बच्चों को बांटे स्कूल बैग:स्टूडेंट्स के खिले चेहरे, जादूगर विराट सीनियर और जूनियर ने दिखाए करतब

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में 500 बच्चों को बांटे स्कूल बैग:स्टूडेंट्स के खिले चेहरे, जादूगर विराट सीनियर और जूनियर ने दिखाए करतब

सुजानगढ़ में 500 बच्चों को बांटे स्कूल बैग:स्टूडेंट्स के खिले चेहरे, जादूगर विराट सीनियर और जूनियर ने दिखाए करतब

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में शनिवार को अग्रसेन भवन में स्कूल बैग वितरित किए गए। धूम धड़ाका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भामाशाह कमलेश भरत डूंगरवाल के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सीबीईओ सुनीता पूनिया थे। मंच पर मौजूद एसीबीओ रणजीत सिंह भींचर, स्नेहप्रभा मिश्रा, नोपाराम मंडा, प्रदीप तोदी, विजय सिंह, खड़ग सिंह बांठिया, जादूगर विराट सीनियर ने बच्चों को स्कूल बैग बांटे। बैग पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी नजर आई।

जादूगर विराट जूनियर का किया सम्मान

बसन्त बोरड़ ने बताया- कार्यक्रम में 11 सरकारी स्कूलों के 500 बच्चों को स्कूल बैग दिए गए। साथ ही जादूगर विराट जूनियर का सम्मान किया गया। इस दौरान जादूगर विराट जूनियर और सीनियर ने बच्चों को जादू के करतब भी दिखाए। मनीष बोरड़, सीमा बोरड़, रानी जैन, अर्पिता शर्मा, नेहा पारीक, आशीष माटोलिया, विकास सोनी, महेश शर्मा, दीपिका, मोनिका, यश्वी, प्रीति, पूजा ने व्यवस्थाएं संभाली। संचालन हेमन्त चोटिया ने किया।

Related Articles