[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पोते ने ही लूटे थे दादी के गहने:पड़ोस के सुनार को बेचे, नीमकाथाना पुलिस ने किया खुलासा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पोते ने ही लूटे थे दादी के गहने:पड़ोस के सुनार को बेचे, नीमकाथाना पुलिस ने किया खुलासा

पोते ने ही लूटे थे दादी के गहने:पड़ोस के सुनार को बेचे, नीमकाथाना पुलिस ने किया खुलासा

नीमकाथाना : जिस दादी ने पोते को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी पोते ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 80 वर्षीय दादी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने वृद्धा के कानों से सोने के बाले और गले से मंगलसूत्र छीन लिया तथा उन्हें कमरे में बंद कर फरार हो गए। नीमकाथाना पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।

तीन नकाबपोश ने की थी लूट

सीआई विजेंद्र सिंह ने बताया- वार्ड नं 7 में निवासी मालाराम बलाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31 मई को तीन नकाबपोश युवक उनके घर में घुसे और उनकी 80 वर्षीय पत्नी के साथ मारपीट कर सोने के बाले व मंगलसूत्र लूट ले गए। वारदात के बाद आरोपी वृद्धा को कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गए। मामले में एक टीम का गठन किया गया।

जांच में सामने आया कि वारदात का मास्टरमाइंड कोई बाहरी व्यक्ति नहीं बल्कि वृद्धा का ही पोता गुलशन वर्मा उर्फ लक्की था। उसने अपने साथी देव इन्दोरा उर्फ शुभम के साथ मिलकर पूरी साजिश रची और लूट को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी गुलशन वर्मा उर्फ लक्की (25) निवासी कुड़ी का मोहल्ला तथा देव इन्दोरा उर्फ शुभम (23) निवासी सेठ का मोहल्ला, नीमकाथाना को गिरफ्तार कर लिया है।

पड़ोस में रहने वाले सुनार को बेचे

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने लूटे गए गहने पड़ोस में रहने वाले एक सुनार को बेच दिए। पुलिस के अनुसार सुनार को गहनों के चोरी के होने की जानकारी थी, फिर भी उसने उन्हें खरीद लिया। आरोपी सुनार फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles