[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीबी अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के पास लगी आग:नर्सिंग ऑफिसर की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, शराब पीता मिला फायरमैन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डीबी अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के पास लगी आग:नर्सिंग ऑफिसर की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, शराब पीता मिला फायरमैन

डीबी अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के पास लगी आग:नर्सिंग ऑफिसर की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, शराब पीता मिला फायरमैन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू के गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के एमसीएच विंग में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब ऑक्सीजन प्लांट से महज 5 फीट दूर कचरे में आग लग गई। नर्सिंग ऑफिसर रणजीत गावड़िया की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जबकि ड्यूटी पर तैनात फायरमैन नशे की हालत में मिला।

ऑक्सीजन प्लांट के पास लगी आग से मचा हड़कंप

शनिवार को अस्पताल परिसर में स्थित बीएसएनएल कार्यालय की दीवार के पास कचरे में अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेजी से उठने लगीं और पास ही मौजूद ऑक्सीजन प्लांट की वजह से खतरा और बढ़ गया। यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

नर्सिंग ऑफिसर की सूझबूझ से टला बड़ा खतरा

घटना की सूचना मिलते ही नर्सिंग ऑफिसर रणजीत गावड़िया तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात संभालने की कोशिश की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात फायरमैन राजकुमार को करीब 10 बार फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रणजीत ने तुरंत मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार को सूचना दी।

स्टाफ ने मिलकर बुझाई आग

सूचना मिलते ही डॉ. एमएम पुकार मौके पर पहुंचे और नर्सिंग ऑफिसर रणजीत गावड़िया के साथ वार्ड बॉय आनंद, हयात और अजय ने मिलकर आग बुझाने में जुट गए। सभी की संयुक्त कोशिशों से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

फायरमैन से बरामद किया सामान।
फायरमैन से बरामद किया सामान।

ड्यूटी पर नशे में मिला फायरमैन

जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि फायरमैन राजकुमार अपने ड्यूटी रूम में शराब पीता हुआ मिला। आग बुझाने की जिम्मेदारी होने के बावजूद वह नशे में था। समझाने पर उसने अभद्र व्यवहार किया और बताया कि उसे पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है।

जनप्रतिनिधि के नाम पर दी धमकी, पुलिस के हवाले

फायरमैन राजकुमार ने मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल को एक जनप्रतिनिधि के नाम से धमकी भी दी। उसके हंगामे के बाद अस्पताल प्रशासन ने उसका मेडिकल मुआयना करवाया और उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles