बच्चों के विवाद में पिता पर लाठी-सरियों से हमला:सिर, पीठ और चेहरे पर गंभीर चोटें, बचाने आई पत्नी से भी मारपीट
बच्चों के विवाद में पिता पर लाठी-सरियों से हमला:सिर, पीठ और चेहरे पर गंभीर चोटें, बचाने आई पत्नी से भी मारपीट
चूरू : चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र के नाकरासर गांव में बच्चों के पुराने विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। खेत से लौट रहे 43 वर्षीय व्यक्ति पर गांव के ही तीन लोगों ने लाठी, सरिया और हथौड़े से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई पत्नी के साथ भी मारपीट कर उसके गले से सोने का फुलड़ा छीन लिया गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खेत से लौटते समय किया हमला
नाकरासर निवासी जयचंद भाट ने बताया कि वह रोज की तरह खेत से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के स्टैंड के पास पनाराम, गंगाराम और एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें घेर लिया। बिना किसी चेतावनी के तीनों ने लाठी, सरिया और हथौड़े से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
सिर, पीठ और चेहरे पर गंभीर चोटें
हमले में जयचंद के सिर, पीठ और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। अचानक हुए इस हमले से वह संभल भी नहीं पाए और मौके पर ही बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों में भी इस घटना से हड़कंप मच गया।
पत्नी बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट
जयचंद की चीख-पुकार सुनकर उनकी पत्नी गीता मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने की कोशिश की। लेकिन हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की और उसके गले से सोने का फुलड़ा तोड़कर छीन लिया।
पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप
जयचंद के अनुसार, करीब दो-तीन महीने पहले उनके बेटे का आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन उसी रंजिश को लेकर अब यह हमला किया गया।
डीबी अस्पताल में भर्ती, पुलिस को सूचना
घायल जयचंद को उनके परिजन तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका उपचार शुरू किया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को दे दी है।
जांच शुरू, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2124818


