रानोली में दूध ट्रक-ट्रैक्टर ट्रॉली की भीषण टक्कर:पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया; दोनों वाहन सीकर की ओर जा रहे थे
रानोली में दूध ट्रक-ट्रैक्टर ट्रॉली की भीषण टक्कर:पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया; दोनों वाहन सीकर की ओर जा रहे थे
रानोली : रानोली थाना क्षेत्र में शनिवार अल सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। त्रिलोकपुरा और गोरिया के बीच दूध से भरे मिनी ट्रक और पत्थरों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब दोनों वाहन सीकर की ओर जा रहे थे। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक और ट्रक चालक दोनों को गंभीर चोटें नहीं आईं। वे बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर थाने पहुंचाया, जिससे यातायात सुचारू हो सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में तेज गति और लापरवाही को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2124812


