सुजानगढ़ में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत:लोढ़सर गांव के पास हुआ हादसा, एक घायल अस्पताल में भर्ती
सुजानगढ़ में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत:लोढ़सर गांव के पास हुआ हादसा, एक घायल अस्पताल में भर्ती
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के सालासर रोड पर लोढ़सर गांव में तेजाजी मंदिर के पास शनिवार को दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सुजानगढ़ के बगड़िया अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉ. रामरत्न बिस्सू ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घायलों को पहुंचाया अस्पताल
मृतक की पहचान गोपाल (45) पुत्र रावताराम जाट निवासी खालिया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना सुजानगढ़ की एसआई गीता रानी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार, नवरतन बिजारणिया और हरिओम खोड़ की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
क्रेशर की ओर मुड़ते समय हुआ हादसा
गोपाल लोढ़सर में काम करता था और बाइक से किसी काम से जा रहा था। तेजाजी मंदिर के पास वह क्रेशर की ओर मुड़ रहा था, तभी सालासर की ओर से आ रही दूसरी बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से गोपाल सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
दूसरे बाइक सवार को मामूली चोटें आईं क्योंकि वह टक्कर के बाद सड़क के किनारे गिर गया था। हालांकि, उसी समय उसकी बाइक के ऊपर से एक ट्रेलर गुजर गया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2124812


