[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निकाय चुनाव में देरी को लेकर नीमकाथाना में सौंपा ज्ञापन:बोले-शहर में मूलभूत काम हो रहे प्रभावित, चुनाव घोषणा की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

निकाय चुनाव में देरी को लेकर नीमकाथाना में सौंपा ज्ञापन:बोले-शहर में मूलभूत काम हो रहे प्रभावित, चुनाव घोषणा की मांग

निकाय चुनाव में देरी को लेकर नीमकाथाना में सौंपा ज्ञापन:बोले-शहर में मूलभूत काम हो रहे प्रभावित, चुनाव घोषणा की मांग

नीमकाथाना : नीमकाथाना में निकाय और ग्राम पंचायत चुनाव में देरी को लेकर प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समय पर चुनाव न होने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया गया।

सफाई, नाली निर्माण जैसे काम हो रहे प्रभावित

विनोद भूदोली ने कहा कि चुनाव टलने के कारण विकास कार्य ठप पड़े हैं। सफाई, नाली निर्माण और सड़क जैसे मूलभूत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के अभाव में मनरेगा जैसे ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम और बजट का उचित आवंटन नहीं हो पा रहा है।

दफ्तर के चक्कर लगाने के लिए मजबूर

प्रशासनिक ढिलाई के कारण आम जनता को जाति, मूल निवास, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। प्रशासकों की नियुक्ति के बावजूद जनसुनवाई प्रभावी नहीं हो रही है।

प्रतिनिधियों ने सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई है कि यदि इस अवधि में चुनाव की तारीखों की घोषणा को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, तो प्रदेश स्तर पर जन जागरण अभियान शुरू किया जाएगा।

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विनोद भूदोली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति बहुत खराब हो रही है। सफाई, पानी, सड़क, स्ट्रीट लाइटें, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

जल्द चुनाव कराने की मांग

इस दौरान अखिल भारतीय कुशवाहा सैनी माली महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गजानन्द सैनी, विनोद भूदौली, अशोक मीणा, बजरंग बाल्मीकि, रामसहाय वर्मा, अजय जांगिड़ सहित कई स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने निष्पक्ष और जल्द चुनाव कराने की मांग की।

Related Articles