ईमित्र संचालक के खाते में 1.04 करोड़ रुपए आए:दोस्त को कमीशन पर दिया था अकाउंट, महाराष्ट्र समेत 13 राज्यों में 36 शिकायतें हुईं
ईमित्र संचालक के खाते में 1.04 करोड़ रुपए आए:दोस्त को कमीशन पर दिया था अकाउंट, महाराष्ट्र समेत 13 राज्यों में 36 शिकायतें हुईं
सीकर : सीकर के नवलगढ़ रोड पर ई-मित्र की दुकान चलाने वाले युवक के बैंक अकाउंट में 1.04 करोड़ रुपए आए। इस अकाउंट के खिलाफ महाराष्ट्र सहित कुल 13 राज्यों में 36 शिकायत दर्ज हैं। पुलिस ने अब ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामले को इन्वेस्टिगेट किया जा रहा है।
SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया- ईमित्र संचालक ताराचंद सिहाग पुत्र फूलचंद निवासी केरपुरा खंडेला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर पोर्टल से मिले इनपुट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बैंक अकाउंट में फ्रॉड के 1 करोड़ 4 लाख 68 हजार रुपए आए हैं।
कमीशन का लालच देकर दोस्त ने अकाउंट लिया था
अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी का एक दोस्त सतीश खंडेला इलाके का रहने वाला है। उसने 3% कमीशन का लालच देकर अकाउंट किराए पर लिया था। इसके बाद बैंक अकाउंट में फ्रॉड की राशि आई। फिलहाल युवक का दोस्त फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
इन राज्यों में दर्ज हैं केस
आरोपी के अकाउंट के खिलाफ महाराष्ट्र में 12, गुजरात में 4, राजस्थान में 3, पश्चिम बंगाल में 3, कर्नाटक में 3, उत्तर प्रदेश में 1, केरल में 1, दिल्ली में 1, झारखंड में 1, तमिलनाडु में 1 और उड़ीसा में 1 शिकायत सहित कुल 36 कंप्लेंट दर्ज है।
खाते में फ्रॉड के 1 रुपए भी आते हैं तो कार्रवाई होगी
SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि किसी के बैंक अकाउंट में फ्रॉड का केवल 1 रुपया भी आया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। आगे कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2124811


