ग्रामीणों की सतर्कता से टली चोरी की वारदात:सुनसान इलाके में खड़ी कार देख युवक को हुआ शक, इकट्ठा होकर लोग पहुंचे तो चोर गाड़ी छोड़ भागे
ग्रामीणों की सतर्कता से टली चोरी की वारदात:सुनसान इलाके में खड़ी कार देख युवक को हुआ शक, इकट्ठा होकर लोग पहुंचे तो चोर गाड़ी छोड़ भागे
पाटन : पाटन क्षेत्र के नाथा की नांगल स्थित भोपा की ढाणी के पास ग्रामीणों की सजगता से एक संभावित वारदात टल गई। डाबला पुलिस ने मौके से संदिग्ध हालत में खड़ी एक लावारिस कार जब्त की है। देर रात हुई इस घटना ने क्षेत्र में सतर्कता और सामूहिक जागरूकता की अहमियत को उजागर किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक डीजे संचालक ने सुनसान इलाके में संदिग्ध कार खड़ी देखी। उसे शक होने पर उसने पास की ढाणी के लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण तुरंत एकजुट होकर मौके की ओर बढ़े और स्थिति का जायजा लेने लगे।
ग्रामीणों को आते देख खेतों के रास्ते फरार हुए
ग्रामीणों की आहट पाकर, आसपास की ढाणियों में चोरी की नीयत से घुसे संदिग्ध अपराधी पकड़े जाने के डर से कार के पास लौटने के बजाय खेतों के रास्ते अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। ग्रामीणों को अंदेशा है कि वे किसी वारदात की तैयारी में थे।
पुलिस ने कार जब्त कर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही डाबला पुलिस मौके पर पहुंची और लावारिस कार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान ग्राम झालरा के कुछ किसान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हाल ही में उनके खेतों से कीमती नोजल और अन्य कृषि उपकरण चोरी हुए थे। ऐसे में पुलिस इस घटना को हालिया चोरी की वारदातों से जोड़कर भी जांच कर रही है।
डाबला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जब्त की गई कार के जरिए अपराधियों के सुराग जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी और दोषियों को पकड़ने के लिए टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2124802


