रींगस की 30 महिलाओं का एक्सपोजर विजिट:ऊन उत्पादन का कमर्शियल अनुभव लिया, आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा
रींगस की 30 महिलाओं का एक्सपोजर विजिट:ऊन उत्पादन का कमर्शियल अनुभव लिया, आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा
रींगस : रींगस के महरोली गांव की 30 महिलाओं को ऊन उत्पाद व्यवसाय से संबंधित एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट पर भेजा गया। यह दौरा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) और विनायक महिला विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा था।
इस एक्सपोजर विजिट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को व्यावसायिक गतिविधियां शुरू करने के लिए प्रेरित करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना था। इसके तहत, उन्हें नीमकाथाना ले जाया गया, जहां उन्होंने पहले से कार्यरत महिलाओं से मिलकर उनके अनुभवों से सीखा।
यह विजिट नाबार्ड की सूक्ष्म उद्यम विकास परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस परियोजना के तहत, स्वयं सहायता समूह की इन 30 महिलाओं को ऊन से घर सजावट के उत्पाद बनाने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया था।
राजस्थान ग्रामीण बैंक, महरोली के शाखा प्रबंधक सांवरमल मीणा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संस्थान के सीईओ राजकुमार कुमावत ने बताया कि यह दौरा परियोजना के लक्ष्यों को पूरा करने में सहायक होगा। विजिट के दौरान संस्थान अध्यक्ष आशा देवी और मास्टर ट्रेनर सुमन सेन भी इन महिलाओं के साथ मौजूद रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2123703


