सीकर में नर्सिंग ऑफिसर्स ने मशाल जुलूस निकाला:रेगुलर 106 कार्मिक-20 लैब टेक्नीशियन को हटाने का विरोध, कहा- सरकार कर रही मनमर्जी
सीकर में नर्सिंग ऑफिसर्स ने मशाल जुलूस निकाला:रेगुलर 106 कार्मिक-20 लैब टेक्नीशियन को हटाने का विरोध, कहा- सरकार कर रही मनमर्जी
सीकर : सीकर में नर्सिंग ऑफिसर्स ने शुक्रवार को मशाल जुलूस निकाला। एसके मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग ऑफिसर्स के 106 नर्सिंग ऑफिसर के अलावा 20 लैब टेक्नीशियन के पद लैप्स करने के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। नर्सिंग कार्मिकों ने संगठन एकता के नारे लगाए और रेगुलर पोस्ट्स को बहाल करने की मांग की। मशाल जुलूस में एसके हॉस्पिटल और जनाना हॉस्पिटल के नर्सिंगकर्मी शामिल हुए।
नर्सिंग यूनियन के महेंद्र फोगाट ने कहा- बिना किसी दूसरी व्यवस्था के इतने पद लैप्स कर दिए। सरकार की मनमर्जी की वजह से नर्सिंग कर्मी परेशान हो रहे हैं।


7 मेडिकल कॉलेज में की जा रही पोस्ट लैप्स
नर्सिंग ऑफिसर्स ने एसके जिला अस्पताल से मशाल जुलूस शुरू किया। मशाल जुलूस रानी महल, कल्याण सर्किल होते हुए तापड़िया बगीची पर संपन्न हुआ।
रामनिवास चाहर ने बताया कि सीकर मेडिकल कॉलेज समेत प्रदेश के 7 मेडिकल कॉलेज में रेगुलर नर्सिंग ऑफिसर्स के लैप्स किए जा रहे हैं। ऐसा होने की वजह से मरीजों को भटकना पड़ेगा और नर्सिंग स्टूडेंट्स भी भविष्य को लेकर परेशान हो जाएंगे।
वर्ष 2018 में की थी पोस्ट फिक्स
नर्सिंग यूनियन के महेंद्र फोगाट ने कहा- बिना किसी दूसरी व्यवस्था के सीकर मेडिकल कॉलेज में 106 नर्सिंग कर्मियों के पद लैप्स कर दिए। सरकार रेगुलर स्टाफ की जगह संविदाकर्मियों की भर्ती कर रही है। मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए सरकार ने वर्ष 2018 में नर्सिंग कर्मियों के लिए रेगुलर पोस्ट फिक्स की थीं। अब 5 मार्च 2026 को इन पदों को लैप्स कर दिया। सरकार की मनमर्जी की वजह से नर्सिंग कर्मी परेशान हो रहे हैं।
आंदोलन की दी चेतावनी
नर्सिंग ऑफिसर सुभिता कुमारी ने कहा- सीकर में 106 नर्सिंग ऑफिसर के अलावा 20 लैब टेक्नीशियन की पोस्ट भी लैप्स कर दी गईं। सरकार ने प्रदेशभर के 7 मेडिकल कॉलेज में 746 परमानेंट नर्सिंग ऑफिसर्स की पोस्ट खत्म करके आर्थिक संकट में डाल दिया है। अभी सरकार ने कहा है कि नई पोस्ट क्रिएट करके समायोजन कर दिया जाएगा, लेकिन आधिकारिक रुप से लैटर जारी नहीं हुआ। सरकार ने सभी पोस्ट्स को रीस्टोर नहीं किया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2123697


