[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

4 घंटे में 6 बार बत्ती गुल रात भर बिजली की आंख-मिचौली, फतेहपुर सिटी शाखा की नाकामी: भीषण गर्मी में लोग बेहाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

4 घंटे में 6 बार बत्ती गुल रात भर बिजली की आंख-मिचौली, फतेहपुर सिटी शाखा की नाकामी: भीषण गर्मी में लोग बेहाल

बिजली विभाग की लापरवाही या तकनीकी दीवालियापन? बार-बार फेज उड़ना समाधान नहीं, विभाग की नाकामी का सबूत है!

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : आबिद खान

​फतेहपुर : भीषण गर्मी और उमस के बीच फतेहपुर सिटी शाखा की लचर व्यवस्था ने मोमिनपुरा के निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। शुक्रवार की रात इस इलाके के लोगों के लिए भारी मुसीबत लेकर आई, जब बिना किसी पूर्व सूचना के बार-बार बिजली गुल होती रही। 4 घंटे के भीतर 6 बार हुई कटौती ने जनता को रात भर चैन की सांस नहीं लेने दी।

​गर्मी का सितम और विभाग की ‘फेज’ थ्योरी
​एक तरफ पारा आसमान छू रहा है, वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग की FRT टीम के पास स्थायी समाधान के बजाय केवल बहानेबाजी है। रात भर परेशान होकर जब लोगों ने सहायता मांगी, तो टीम ने हर बार बिजली तो जोड़ दी लेकिन कारण सिर्फ ‘फेज उड़ना’ बताया।
बार-बार कटती बिजली के कारण बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग रात भर सो नहीं सके।

​एक ही रात में 6 बार फेज उड़ना यह साफ दर्शाता है कि लाइनों का रखरखाव सही ढंग से नहीं किया गया है। ​जनता का सवाल है कि अगर बार-बार फेज उड़ रहा है, तो विभाग इसका कोई ठोस समाधान क्यों नहीं निकाल रहा? केवल टेंपरेरी ठीक करने से समस्या खत्म नहीं हो रही।

​फतेहपुर सिटी शाखा की कार्यप्रणाली पर सवाल
​मोमिनपुरा क्षेत्र में इस तरह की अघोषित और बार-बार होने वाली कटौती से विभाग की तैयारी की पोल खुल गई है। सिटी शाखा के जिम्मेदारों को यह समझना होगा कि इस भीषण गर्मी में बिना पंखे और कूलर के एक घंटा बिताना भी दूभर है, ऐसे में 4 घंटे में 5 बार बिजली काटना मानवीय दृष्टिकोण से भी गलत है।

जनता आक्रोश नहीं, बल्कि राहत चाहती है। विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि मोमिनपुरा की लाइनों का तुरंत तकनीकी मुआयना किया जाए ताकि रोज-रोज की इस ‘फेज’ वाली समस्या से लोगों को निजात मिल सके। आखिर कब तक तकनीकी खामियों का बहाना बनाकर जनता को गर्मी में तड़पाया जाएगा?

Related Articles