नालपुर के बाबा खेड़ावाला मंदिर में बनेगा हॉल:भूमि पूजन किया, भामाशाह के सहयोग से हो रहा निर्माण
नालपुर के बाबा खेड़ावाला मंदिर में बनेगा हॉल:भूमि पूजन किया, भामाशाह के सहयोग से हो रहा निर्माण
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नालपुर गांव स्थित बाबा खेड़ावाला मंदिर परिसर में शुक्रवार को नए हॉल के निर्माण के लिए नींव रखी गई। इस हॉल का निर्माण भामाशाह रामकुमार सेठ और पुरुषोत्तम लाल द्वारा करवाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बैठने और धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर गांव के गणमान्य व्यक्तियों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। पंडित सुनील पुजारी के सानिध्य में नवनिर्मित हॉल की नींव रखी गई।
सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम हो सकेंगे
ग्रामीणों ने बताया कि यह नया हॉल मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। यहा सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम हो सकेंगे। पंडित सुनील पुजारी ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से इस निर्माण कार्य को पूरा करने पर जोर दिया।
ये रहे मौजूद
इस दौरान अध्यक्ष दूलीचंद, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप मास्टर, मनीराम बंसल, महेंद्र बंसल, राजू स्वामी, बिल्लू सेठ, सुनील पुजारी, महेंद्र पंडित, शेर सिंह ठेकेदार, विजय सिंह, संदीप, अनिल, दाताराम, कैप्टन धर्मपाल, बंटी, सज्जन, मोहनलाल, दलीप सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2123525


