[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत:एसडीएम बोले- भ्रांतियों से बचें अभिभावक, बेटियों का स्वास्थ्य बेहतर बनाने में दें सहयोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत:एसडीएम बोले- भ्रांतियों से बचें अभिभावक, बेटियों का स्वास्थ्य बेहतर बनाने में दें सहयोग

खेतड़ी में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत:एसडीएम बोले- भ्रांतियों से बचें अभिभावक, बेटियों का स्वास्थ्य बेहतर बनाने में दें सहयोग

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड में चिकित्सा विभाग की ओर से शुक्रवार को एचपीवी वैक्सीनेशन महाअभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ गोठड़ा पीएचसी में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) सुनील कुमार चौहान और बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव की मौजूदगी में हुआ। यह अभियान पूरे ब्लॉक के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और उप-जिला अस्पतालों में संचालित किया जाएगा।

बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं में होने वाले कैंसर से बचाव के लिए यह टीकाकरण बेहद जरूरी है और इससे भविष्य में गंभीर बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है।

टीकाकरण को लेकर भ्रांतियों से बचने की अपील

एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने वैक्सीनेशन को लेकर फैलाई जा रही नकारात्मक भ्रांतियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बेटियों के बेहतर और सुरक्षित भविष्य के लिए इस अभियान का सफल होना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की शंका होने पर वे नजदीकी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर से जानकारी लें और अफवाहों से दूर रहें।

चिकित्सा विभाग ने मांगा सहयोग

चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने संस्था प्रधानों और आमजन से इस महाअभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है। इस मौके पर बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव, डॉ. महेंद्र सैनी, डॉ. रूपेश सैनी, एएनएम पूनम भास्कर, राजबाला, सुमन, सुरेंद्र, नरेश, अनिल, नव्या सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles