[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं 30 अप्रैल तक जमा करवाएं जीवित प्रमाण-पत्र:राज्य सरकार से सहायता लेने वालों को देना होगा डॉक्यूमेंट, 5 मई को पूर्व सैनिकों की होगी भर्ती

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं 30 अप्रैल तक जमा करवाएं जीवित प्रमाण-पत्र:राज्य सरकार से सहायता लेने वालों को देना होगा डॉक्यूमेंट, 5 मई को पूर्व सैनिकों की होगी भर्ती

पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं 30 अप्रैल तक जमा करवाएं जीवित प्रमाण-पत्र:राज्य सरकार से सहायता लेने वालों को देना होगा डॉक्यूमेंट, 5 मई को पूर्व सैनिकों की होगी भर्ती

चिड़ावा : चिड़ावा स्थित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय ने सम्मान भत्ता प्राप्त करने वाले नॉन-पेंशनर पूर्व सैनिकों और विरांगनाओं को माह के अंत तक जीवित प्रमाण पत्र जमा कराने के निर्देश दिए हैं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि राज्य सरकार से आर्थिक सहायता प्राप्त कर रहे पूर्व सैनिकों और विधवाओं के लिए यह प्रमाण पत्र निर्धारित समय पर जमा करना अनिवार्य है।

एक अन्य सूचना में, आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट आर्गेनाइजेशन जयपुर के प्रतिनिधियों द्वारा पूर्व सैनिकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती पांच मई को चिड़ावा स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में सिक्योरिटी एजेंसी के माध्यम से होगी।

कर्नल सुरेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि जो पूर्व सैनिक सिक्योरिटी एजेंसी में नौकरी करने के इच्छुक हैं, वे अपने सैन्य और सिविल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर सुबह दस बजे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, चिड़ावा में उपस्थित हो सकते हैं। चयनित पूर्व सैनिकों को 38 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन और महीने में चार अवकाश दिए जाएंगे।

Related Articles