अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल:बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार, दो घायल सीकर रेफर
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल:बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार, दो घायल सीकर रेफर
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना छाबडीयों की ढाणी और किरपूरा के बीच हुई, जब अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेजड़ी के पेड़ से जा टकराई। हादसे में पोंख निवासी राजेंद्र गुर्जर (42) पुत्र भादरमल गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई।
राजेंद्र गुर्जर की पत्नी मंजू देवी (30) और पांच वर्षीय दोहिता ऋषि सिराधना पुत्र विनोद सिराधना निवासी नौरंगपुरा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद इंद्राज गुर्जर ने घायलों को अपने निजी वाहन से गुढ़ागौड़जी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सीकर रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि राजेंद्र गुर्जर अपनी पत्नी और बड़े भाई के दोहिता के साथ बाइक पर सवार होकर नंगली गुजरान स्थित अपने ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
मृतक राजेंद्र गुर्जर टाइल्स का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके तीन बेटे हैं।
सूचना मिलने पर गुढ़ागौड़जी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के बड़े भाई सांवरमल गुर्जर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2123653


