[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बंद मकानों में दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ी:100 किमी में 200 से अधिक CCTV खंगाले, दो गिरफ्तार, एक पर चोरी के 16 मुकद्दमें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बगड़राजस्थानराज्य

बंद मकानों में दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ी:100 किमी में 200 से अधिक CCTV खंगाले, दो गिरफ्तार, एक पर चोरी के 16 मुकद्दमें

बंद मकानों में दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ी:100 किमी में 200 से अधिक CCTV खंगाले, दो गिरफ्तार, एक पर चोरी के 16 मुकद्दमें

 बगड़ : झुंझुनूं पुलिस ने कस्बे के बंद मकानों में चोरी करने वाले मुख्य आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी किए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने हरियाणा के लोहारू निवासी मुख्य आरोपी रामकुमार (38) और हरियाणा के भिवानी जिले के कमल सिंह (47) को गिरफ्तार किया है। मुख्य सरगना राजकुमार पर पूर्व में अलग-अलग थानों में चोरी के 16 मामले दर्ज हैं। वहीं पेशे से सुनार कमल चोरी का माल ठिकाने लगाने का काम करता था।

5 जिलों में 200 सीसीटीवी खंगाले

SP कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि DSP ग्रामीण हरिसिंह धायल के सुपरविजन में विशेष टीमें बनाई गईं। टीमों ने हरियाणा और राजस्थान के झुंझुनूं, सीकर, चूरू, नागौर, भिवानी में 100 किलोमीटर के दायरे में लगे 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाली।

डीएसटी के कांस्टेबल अमित कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी हरियाणा के राजगढ़ में छिपा है। पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूरे ऑपरेशन में डीएसटी टीम के कांस्टेबल अमित मोटसरा, साइबर सेल के जितेंद्र थाकन और कांस्टेबल महेंद्र कुमार की तकनीकी सूचनाओं की अहम भूमिका रही।

पहले रेकी करते फिर दिनदहाड़े चोरी

पुलिस के अनुसार, गिरोह ऐसे मकानों को निशाना बनाता था जहां लोग दोपहर के समय पारिवारिक कार्यक्रमों या अन्य काम से बाहर गए होते थे। इसके बाद रेकी कर सही मौका मिलते ही दिनदहाड़े हाथ साफ कर देते थे।

पहली वारदात: 5 अप्रैल, 2026 को बख्तावरपुरा निवासी प्रीतम सिंह के घर से ताले तोड़कर गहने और नकदी चुराई।

दूसरी वारदात: 13 अप्रैल, 2026 को वार्ड नं. 6 निवासी सुलोचना देवी के घर से दिनदहाड़े चोरी की गई जब वह चिड़ावा गई हुई थीं।

Related Articles