[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार ने अचानक यू-टर्न लिया, टकराने से बाइक-सवार की मौत:पीछे से आ रही गाड़ी ने भी कुचला; शराब की दुकान देखकर मुड़ रहा था ड्राइवर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कार ने अचानक यू-टर्न लिया, टकराने से बाइक-सवार की मौत:पीछे से आ रही गाड़ी ने भी कुचला; शराब की दुकान देखकर मुड़ रहा था ड्राइवर

कार ने अचानक यू-टर्न लिया, टकराने से बाइक-सवार की मौत:पीछे से आ रही गाड़ी ने भी कुचला; शराब की दुकान देखकर मुड़ रहा था ड्राइवर

उदयपुरवाटी : शराब लेने के लिए हाईवे पर यू-टर्न ले रही एक कार से टकराकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। भीषण हादसे में बाइक सवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। टकराकर दोनों जमीन पर गिरे, इसी बीच पीछे से आ रही बेकाबू कार ने एक युवक को बुरी तरह कुचल दिया।

घटना झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी में इंद्रपुरा से गुजर रहे स्टेट हाईवे-37 पर गुरुवार की शाम को हुई। हादसे में मामराज सैनी (27) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा बृजमोहन (21) को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पूरी घटना वहां दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया है।

हाईवे पर अचानक लिया यू-टर्न

पुलिस के अनुसार- इंद्रपुरा से गुजर रहे स्टेट हाईवे पर शराब की दुकान है। कार सवार ने शराब खरीदने के लिए अचानक बीच हाईवे पर यू-टर्न लिया। अचानक गाड़ी के सामने आ जाने से पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक संभल नहीं पाए और सीधे कार से टकरा गए। दोनों उछलकर जमीन पर गिरे।

दोनों उठते, उससे पहले ही पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी कार ने बाइक सवार मामराज सैनी (27) को कुचलते हुए पहली वाली कार को भीषण टक्कर मार दी। हादसे में मामराज सैनी (27) की मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा बृजमोहन (21) गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया है।

कार सवार फरार हुए, लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल

हादसे के बाद दोनों कार सवार मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गए और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन तब तक मामराज की मौत हो चुकी थी।

थानाधिकारी बोले- एक कार जब्त, दूसरी भी करेंगे

उदयपुरवाटी थानाधिकारी रामपाल मीणा ने बताया- हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। एक कार जब्त कर ली थी, दूसरी की पहचान हो चुकी है, उसे भी जब्त कर लिया जाएगा, मामले की जांच कर रहे हैं।

पहले देखिए- हादसे की 3 PHOTOS

हादसा गुरुवार की शाम को हुआ, जब एक कार हाईवे पर शराब की दुकान देखकर यू-टर्न लेने लगी।
हादसा गुरुवार की शाम को हुआ, जब एक कार हाईवे पर शराब की दुकान देखकर यू-टर्न लेने लगी।
हादसे के बाद एक दूसरी गाड़ी भी पहली गाड़ी से टकराते हुए बाइक सवार पर चढ़ गई।
हादसे के बाद एक दूसरी गाड़ी भी पहली गाड़ी से टकराते हुए बाइक सवार पर चढ़ गई।
टक्कर के बाद सड़क पर गिरा बाइक सवार और गाड़ी लेकर भागते हुए आरोपी कार ड्राइवर।
टक्कर के बाद सड़क पर गिरा बाइक सवार और गाड़ी लेकर भागते हुए आरोपी कार ड्राइवर।

Related Articles