नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव कराने की मांग:नीमकाथाना में कांग्रेस ने पंचायत राज दिवस पर प्रदर्शन किया
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव कराने की मांग:नीमकाथाना में कांग्रेस ने पंचायत राज दिवस पर प्रदर्शन किया
नीमकाथाना : नीमकाथाना में शुक्रवार को पंचायत राज दिवस के मौके पर कांग्रेस ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव करवाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राजस्थान राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के नीमकाथाना जिलाध्यक्ष बसंत कुमार यादव के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने हुआ।
धरना प्रदर्शन और आक्रोश रैली के बाद, चुनाव करवाने की मांग को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर भगीरथ साख को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिलाध्यक्ष बसंत कुमार यादव ने बताया कि संविधान के 73वें और 74वें संशोधन की भावना का क्षरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब पांच वर्ष में चुनाव करवाना अनिवार्य है, उसके बावजूद करीब दो वर्ष बीत जाने के बाद भी चुनाव नहीं करवाए जा रहे हैं। देश में न तो कोई आपातकाल लगा है और न ही कोई अन्य कारण है।

यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही चुनाव नहीं करवाए गए तो गांव-गांव में आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष जी एन घसिया ने कहा कि संविधान में स्पष्ट प्रावधान है कि हर पांच साल में चुनाव करवाए जाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार केंद्र के इशारे पर चुनावों को लगातार टाल रही है, जो अलोकतांत्रिक है।

इस दौरान राजीव गांधी पंचायत राज संगठन प्रदेश सचिव प्रवीण कुमार यादव, स्टेट कॉर्डिनेटर सुल्तान सिंह, खंडेला ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश स्वामी, नीमकाथाना ब्लॉक अध्यक्ष मदन लाल सैनी, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष मालाराम वर्मा, नगर अध्यक्ष बलदेव यादव, कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कृष्ण यादव, एड प्रवीण जाखड़, राजपाल डोई, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामकुमार यादव, कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष संयोग बावरिया, कांग्रेस सेवा दल प्रदेश सचिव नरेश टेलर, युवा कांग्रेस नेता राकेश नटवाडिया, घासीलाल अग्रवाल, अवतार गुर्जर, बनवारी लाल सैनी, रामसिंह यादव, रमेश चंद्र सैनी, नवीन यादव, लालचंद यादव, हेतराम सैनी, अशोक कटारिया सहित सैकड़ों अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2123484

