[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में दो गिरफ्तार, 49 ग्राम स्मैक बरामद:बारां के चाचा-भतीजा स्मैक डिलीवरी के लिए ट्रेन से पहुंचे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में दो गिरफ्तार, 49 ग्राम स्मैक बरामद:बारां के चाचा-भतीजा स्मैक डिलीवरी के लिए ट्रेन से पहुंचे

लक्ष्मणगढ़ में दो गिरफ्तार, 49 ग्राम स्मैक बरामद:बारां के चाचा-भतीजा स्मैक डिलीवरी के लिए ट्रेन से पहुंचे

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत 

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को 49 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एएनटीएफ (Anti Narcotics Task Force) जयपुर की सूचना पर की गई। थानाधिकारी राजाराम लेघा ने बताया कि आज सुबह एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) जयपुर की टीम से सूचना मिली कि बारां-छीपाबड़ौद के दो व्यक्ति ट्रेन से लक्ष्मणगढ़ आए हैं, जिनके पास मादक पदार्थ हो सकता है।

जब ये दोनों व्यक्ति लक्ष्मणगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो एएनटीएफ टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया और लक्ष्मणगढ़ पुलिस को सूचित किया। इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान छिपाबड़ौद (बारां) के पीपलिया गांव निवासी पप्पूलाल और हरीश के रूप में हुई है, जो रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं। पुलिस के अनुसार, ये दोनों खुद भी स्मैक के आदी हैं और शादियों में कैटरिंग का काम करते हैं।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सीकर में एक शादी के दौरान लक्ष्मणगढ़ के एक व्यक्ति ने उन्हें स्मैक का सेवन करते देखा था। उस व्यक्ति ने उन्हें स्मैक लाकर देने पर खरीद मूल्य से दोगुनी कीमत देने का वादा किया था। इसके बाद, उन्होंने अपने गांव के पवन कुमार नामक व्यक्ति से स्मैक खरीदी। वे कल कोटा से ट्रेन के माध्यम से लक्ष्मणगढ़ पहुंचे और सुबह 9 बजे ट्रेन से उतरे थे।

आरोपियों ने बताया कि वे उस व्यक्ति को नहीं जानते थे जिसे स्मैक देनी थी, केवल मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क में थे। पुलिस ने मोबाइल नंबर लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस मामले की अग्रिम जांच बलारां थाने को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति के पास से 29 ग्राम और दूसरे के पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी कुल मात्रा 49 ग्राम है।

Related Articles