[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में डॉक्टर्स बोले- सरकारी मेडिकल योजनाएं खुद बीमार हैं:बादाम और तेल लेने वालों का ध्यान रखना हमारा काम नहीं, RGHS और आयुष्मान योजनाओं में सुधार की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में डॉक्टर्स बोले- सरकारी मेडिकल योजनाएं खुद बीमार हैं:बादाम और तेल लेने वालों का ध्यान रखना हमारा काम नहीं, RGHS और आयुष्मान योजनाओं में सुधार की मांग

सीकर में डॉक्टर्स बोले- सरकारी मेडिकल योजनाएं खुद बीमार हैं:बादाम और तेल लेने वालों का ध्यान रखना हमारा काम नहीं, RGHS और आयुष्मान योजनाओं में सुधार की मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में आज डॉक्टर्स ने कैशलेस ट्रीटमेंट की सरकारी योजनाओं में सुधार और प्राइवेट हॉस्पिटल्स की बकाया राशी का भुगतान करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को CM के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालो में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की सीकर इकाई, ARISDA सीकर, सीकर प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन, शेखावाटी प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन, उपचार और RMCT से जुड़े डॉक्टर्स शामिल रहे।

डॉक्टर्स ने जिला कलेक्टर को दिए ज्ञापन में लिखा कि सरकार ने डॉक्टर्स को मेडिकल ट्रीटमेंट के अलावा अन्य कामों में लगा रखा है। RGHS और आयुष्मान योजना जैसी स्कीम्स में काम करने के बावजूद सरकार ने सराहना के बजाय हॉस्पिटल्स की प्रताड़ना शुरू कर दी है। जयपुर में प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉ. सोहन देव बंसल की गिरफ्तारी की गई जबकि गलती सरकारी योजनाओं की थी। गाैरतलब है कि सीकर के प्राइवेट अस्पतालों में 15 अप्रैल से राजस्थान सरकार की RGHS और मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत ट्रीटमेंट बंद है।

डॉक्टर्स ने कहा कि जिन सरकारी योजनाओं को खुद स्वास्थ्य ठीक नहीं है, उनमें सुधार किया जाए फिर डॉक्टर्स से बात कीजिए। डॉक्टर्स का काम ये नहीं है कि कार्ड पर जिसका फोटाे लगा है, वहीं पेशेंट है क्या? ये काम सरकार का है। लोग सरकारी स्कीम के कार्ड्स से बादाम और तेल ले गए, ये ध्यान रखना डॉक्टर्स का काम नहीं है। सरकार को इन सब चीजों के ट्रैप में बदनाम किया गया। डॉक्टर्स पर FIR दर्ज करना बर्दाश्त के बाहर है।

Related Articles