[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में पैदल जा रहा था स्मैक तस्कर:पुलिस देखते ही हड़बड़ाया, फिर 2 सप्लायर गाड़ी के साथ पकड़े गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में पैदल जा रहा था स्मैक तस्कर:पुलिस देखते ही हड़बड़ाया, फिर 2 सप्लायर गाड़ी के साथ पकड़े गए

सीकर में पैदल जा रहा था स्मैक तस्कर:पुलिस देखते ही हड़बड़ाया, फिर 2 सप्लायर गाड़ी के साथ पकड़े गए

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने एनडीपीएस की कार्रवाई की है। पुलिस ने पहले तो 6.45 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया। थोड़ी देर बाद ही उसे स्मैक देने वाले दोनों सप्लायर को भी गाड़ी के साथ दबोच लिया। तीनों आरोपियों से अब पूछताछ जारी है।

कोतवाली थाना SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया- मामले में आरोपी संदीप आचार्य (35),संदीप गंगवाना और राजेश चैनपुरा को गिरफ्तार किया गया है। बीती शाम पुलिस टीम ने सालासर रोड स्थित एक्सीलेंस कॉलेज के आगे नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान शहर से नानी चौराहे की तरफ पैदल आ रहा संदीप पुलिस को देखकर हड़बड़ाने लगा। उसने भागने की कोशिश की तो टीम ने उसे दबोच लिया।

संदीप की तलाशी ली गई तो उसके पास 6.45 ग्राम स्मैक मिली। जिसने बताया कि वह शहर में स्मैक बेचने का काम करता है। नागौर से 2 लोग उसे स्मैक देने के लिए आए थे। संदीप के बताए अनुसार पुलिस ने दोनों सप्लायर को कुछ देर बाद ही सीकर शहर में गाड़ी के साथ पकड़ लिया। अब इस मामले की जांच दादिया SHO संजय पूनियां कर रहे हैं।

अब पुलिस इस पूरे मामले को इन्वेस्टिगेट कर रही है कि आरोपी संदीप कब से शहर में स्मैक सप्लाई करने का काम कर रहा था और दोनों सप्लायर के पीछे कौन बड़ा सप्लायर हैं। इस कार्रवाई में कांस्टेबल शंकरलाल,दलीप,दिनेश शामिल रहे।

Related Articles