[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना बाईपास पर रोडवेज बस-कार में टक्कर:एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टला, एक व्यक्ति घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

पलसाना बाईपास पर रोडवेज बस-कार में टक्कर:एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टला, एक व्यक्ति घायल

पलसाना बाईपास पर रोडवेज बस-कार में टक्कर:एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टला, एक व्यक्ति घायल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रानौली : पलसाना बाईपास पर शुक्रवार को गोवर्धनपुरा कट के पास एक रोडवेज बस और स्विफ्ट कार के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बस यात्रियों से भरी हुई थी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे में स्विफ्ट कार चालक को मामूली चोटें आईं। उसे एनएचएआई (NHAI) की एंबुलेंस से पलसाना के राजकीय ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया।

जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार में सवार युवक खाटूश्यामजी के दर्शन कर बीकानेर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोडवेज बस गोवर्धनपुरा की ओर मुड़ रही थी, तभी पीछे से आ रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर बस के बीच हिस्से में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि एयरबैग खुलने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलने पर रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर थाने पहुंचाया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसें अक्सर तेज गति से चलती हैं और स्पीड ब्रेकर पर भी रफ्तार कम नहीं करतीं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। यह रोडवेज बस सीकर से खाटूश्यामजी के बीच रानोली, पलसाना, गोवर्धनपुरा और मदनी होते हुए चलती है। टक्कर के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया।

Related Articles