खेत की ढाणी में लगी आग, 6 बकरियों की मौत:महिला गंभीर रूप से झुलसी, बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर
खेत की ढाणी में लगी आग, 6 बकरियों की मौत:महिला गंभीर रूप से झुलसी, बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर
सरदारशहर : भानीपुरा तहसील क्षेत्र के गांव राणासर-जेतासर में खेत में बनी एक ढाणी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 6 बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि किसान हनुमान राम नायक की पत्नी विमला देवी गंभीर रूप से झुलस गईं।
आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी ढाणी उसकी चपेट में आ गई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विमला देवी को परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में उनका इलाज पीबीएम अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे से किसान हनुमान राम नायक के परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2123473

