आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोलीं- ग्रेच्युटी, पेंशन लागू हो:मुख्यमंत्री के नाम SDM को ज्ञापन दिया, सेवानिवृत्ति आयु 65 साल की जाए
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोलीं- ग्रेच्युटी, पेंशन लागू हो:मुख्यमंत्री के नाम SDM को ज्ञापन दिया, सेवानिवृत्ति आयु 65 साल की जाए
सादुलपुर : सादुलपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों के समाधान के लिए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और महिला बाल विकास मंत्री के नाम आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ संगठन की तहसील अध्यक्ष सविता धोलिया के नेतृत्व में दिया गया।
संगठन ने राज्य सरकार द्वारा बजट सत्र में 10 प्रतिशत मानदेय वृद्धि के निर्णय का आभार व्यक्त किया। हालांकि उन्होंने साल 2025-26 के बजट में घोषित ग्रेच्युटी राशि के आदेश अब तक जारी नहीं होने पर असंतोष जताया और सेवानिवृत्ति के बाद प्रति माह 10 हजार रुपए पेंशन देने की मांग भी उठाई।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि कई जिलों में सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली बीमा राशि का भुगतान नहीं हो रहा है, जिसे तुरंत जारी करने की मांग की गई। चुनाव घोषणा पत्र के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 13,500 रुपए और सहायिकाओं का 6,500 रुपए करने के आदेश जल्द जारी करने की भी मांग की गई।
ज्ञापन में अन्य राज्यों की तर्ज पर सेवानिवृत्ति आयु 65 साल करने की मांग भी शामिल थी। कार्यकर्ताओं ने बढ़ते ऑनलाइन कार्य के लिए उच्च गुणवत्ता का टैबलेट या 5G मोबाइल उपलब्ध करवाने और अतिरिक्त कार्यों का बोझ कम करने की भी अपील की।
संगठन ने सुझाव दिया कि सैनेट्री नेपकिन वितरण का कार्य महिला अधिकारिता विभाग को सौंपा जाए, क्योंकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर पहले से ही आईसीडीएस का अत्यधिक कार्यभार है।
संगठन ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करेगी। इस दौरान भारती मीरा, दर्शना, सुमन, रुक्मिणी, बबली, चंद्रकला, रोशनी, समन, सीता, मायकोर सहित कई अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2123474

