[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में चलती पिकअप में लगी आग:तारों से भरी गाड़ी जलकर राख, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में चलती पिकअप में लगी आग:तारों से भरी गाड़ी जलकर राख, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

सरदारशहर में चलती पिकअप में लगी आग:तारों से भरी गाड़ी जलकर राख, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

सरदारशहर : सरदारशहर से तारानगर जाने वाली मुख्य सड़क पर उड़सर लोडेरा गांव के पास एक पिकअप वाहन में आग लग गई। यह वाहन अहमदाबाद से बठिंडा जा रहा था और तारों से भरा हुआ था। आग इंजन से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के समय ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पिकअप पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

गाड़ी का अधिकांश हिस्सा जला

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया आग की लपटें काफी ऊंची थीं, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने खेतों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गाड़ी का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। सूचना मिलने पर सरदारशहर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

गर्मी के कारण इंजन गर्म हो गया था

ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि गाड़ी लंबी दूरी तय कर रही थी और अत्यधिक गर्मी के कारण इंजन गर्म हो गया, जिससे आग लगी। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया।

Related Articles