[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में मर्डर के 4 आरोपी गिरफ्तार:जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में बुजुर्ग को जमीन पर पटक कर की थी बेरहमी से मारपीट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में मर्डर के 4 आरोपी गिरफ्तार:जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में बुजुर्ग को जमीन पर पटक कर की थी बेरहमी से मारपीट

सीकर में मर्डर के 4 आरोपी गिरफ्तार:जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में बुजुर्ग को जमीन पर पटक कर की थी बेरहमी से मारपीट

सीकर : सीकर में मर्डर के 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों ने एक मकान पर कब्जा करने की कोशिश करते हुए एक बुजुर्ग की हत्या कर दी थी। जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया- बुजुर्ग श्योजीराम की 16 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने श्योजीराम को जमीन पर पटक कर बेरहमी से मारपीट की थी। इससे श्योजीराम की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मगरा निवासी लालाराम (50), दानाराम (45), पेमाराम (37) और हनुमान (42) को गुरुवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मर्डर मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मर्डर मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने बुजुर्ग को जमीन पर पटक कर मारपीट की थी। इससे उसकी मौत हो गई थी।
आरोपियों ने बुजुर्ग को जमीन पर पटक कर मारपीट की थी। इससे उसकी मौत हो गई थी।

जमीनी विवाद में की थी हत्या

डीएसपी कैलाश कंवर ने बताया- पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज के अनुसार आरोपी पक्ष साजिश के तहत पीड़ित पक्ष की पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने आए थे। आरोपियों ने जमीन पर अवैध निर्माण कार्य शुरू कर दिया था, तब बुजुर्ग श्योजीराम ने उन्हें रोकने की कोशिश की और निर्माण का विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने श्योजीराम को जमीन पर पटक दिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दांतारामगढ़ थाने के SHO जयसिंह बसेरा के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और इस दौरान आराेपियों के ठिकानों व रिश्तेदारों के यहां दबिश दी। पुलिस ने घटना के 8वें दिन मुख्य चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी में सब इंस्पेक्टर सुआलाल की विशेष भूमिका रही।

अवैध स्मैक के साथ आराेपी गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया- दांतारामगढ़ थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध स्मैक बरामद की है। तस्करी में काम में ली जा रही स्कूटी को जब्त किया। दांतारामगढ़ थानाधिकारी जयसिंह बसेरा ने बताया- पुलिस ने थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान गोरिया रोड रामगढ़ के पास एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोका।

पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से 2.650 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी कालू सांसी (50) वार्ड नंबर 16 रामगढ़ निवासी है। पुलिस ने स्कूटी जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से स्मैक सप्लाई की चैन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Related Articles