बोलेरो-डंपर की भिड़ंत में 3 जिंदा जले:शादी-समारोह में जा रहा था परिवार, एक्सीडेंट में 5 गंभीर घायल
बोलेरो-डंपर की भिड़ंत में 3 जिंदा जले:शादी-समारोह में जा रहा था परिवार, एक्सीडेंट में 5 गंभीर घायल
सादुलपुर : चूरू में डंपर और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो में आग लग गई, जिसमें तीन लोग जिंदा जल गए। एक्सीडेंट गुरुवार रात करीब 10 बजे थिरपाली गांव के पास हुआ है। हादसे में घायल 5 लोगों को जयपुर रेफर किया गया है। हमीरवास थानाधिकारी ने बताया कि शव पूरी तरह जल जाने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है। डेड बॉडी चूरू के जिला हॉस्पिटल में रखवाई गईं हैं।

शादी समारोह में जा रहा था परिवार
बोलेरो सवार सिधमुख क्षेत्र से पिलानी (झुंझुनूं) में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वहीं, डंपर राजगढ़ (चूरू) की तरफ जा रहा था। थिरपाली टोल प्लाजा के पास यह हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का दावा है डंपर की ओवरस्पीडिंग के कारण एक्सीडेंट हुआ है।

घायल हनुमानगढ़ और चूरू के रहने वाले
घायलों में हनुमानगढ़ जिले के मनदरपुरा गांव के रहने वाले इनमें पंकज (20) पुत्र रोहिताश भार्गव, कमल (22) पुत्र रोहिताश भार्गव, आनंद (20) पुत्र पृथ्वीराज भार्गव हैं। वहीं, चूरू जिले के सिद्धमुख कस्बे के रहने वाले विकास (24) पुत्र ओमप्रकाश भार्गव 24 और हरियाणा के हिसार जिले के आशीष पुत्र सतवीर कुमावत भी हादसे में झुलस गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2122991

